Thursday, July 28, 2016

अबोध छात्र

आईये आपको एक कक्षा में 
लिए चलता हूँ 
छात्रो और शिक्षकों के थोरी बातें 
किए चलता हूँ 

मैडम कक्षा में 
अंग्रेजी के मुहावरे सिखा रही थी 
और बात बेबात बच्चों पर 
अपना रोब भी दिखा रही थी 
तभी मैडम की नजर 
राजू पर पड़ गयी 
और उसके बाद 
उसी पर गड गयी 
टीचर ने देखा की उसका एक छात्र
कक्षा में सो रहा है 
उसकी दी हुई शिक्षा को 
व्यर्थ ही खो रहा है 
यह देखकर टीचर को 
बड़ा ही क्रोध आया 
पढाई थम गयी और 
हाथ में लकड़ी का रोड आया 
उन्होंने चिल्लाकर राजू को बुलाया 
और अपना नाम सुनते ही 
राजू बुरी तरह हड़बड़ाया
और नींद में ही बड़बड़ाया
जी आया मैडम
और फिर मैडम ने राजू की 
जमकर क्लास लगायी 
बस इतनी गनीमत है कि
उसकी नहीं हुई पिटाई 
तभी मैडम ने राजू के सीने पर 
अपनी छड़ी टिकाते हुए कहा 
राजू, क्या तुम जानते हो ?
इस छड़ी के एक ओर जो गधा है,
क्या तुम उसे पहचानते हो ?”
मेहरबान ! कदरदान ! साहेबान ! 
अब आपको क्या बताऊँ 
उस बालक का दुर्भाग्य 
कहाँ तक गिनाऊँ?
अगले दिन अस्पताल में 
उसकी हुई भोर |
जो उसने बस इतना पूछ लिया .........

...................
............

मैडम छड़ी के किस ओर |” 

No comments:

Post a Comment