एक बहूचर्चित कंपनी के मार्केटिंग मॅनेजर
कंपनी के एनुअल कान्फरेन्स मे पहुचे सजधज कर
और
अपनी बारी आने पर उन्होने भी कुछ
सुवाच्य उचारे
और अपने सहयोगियों से कुछ
इसप्रकार सकारे
हमारे प्यारे साथियों
माना की कंपनी की सेल पहले से ठीक है
लेकिन हम सब भी बड़े ढीठ है
इसे इससे भी ज्यादा करेंगे
और
इसबार डबल मुनाफा करेंगे
तभी उनके मन मे
जाने कहा से ये सवाल आया
और उन्होने भी
उसे वही का वही दोहराया
साथियों मे आपकी बुद्धिमानी की
परीक्षा करना चाहता हूँ
यदि आप बुरा ना माने तो
एक प्रश्न करना चाहता हूँ
अब भला उनके मातहत क्या कहते
बेचारे सॅलरी से मजबूर थे
ना जीते ना मरते
सवाल भी सुनना था
और जवाब भी देना था
साथ ही साथ साहब से बुद्धिमानी का
मेडल भी लेना था
कि इसी असमंजस के बीच सवाल आया
और
सवाल सुनकर हर कर्मचारी हड़बड़ाया :-
"कि यदि आपके डिपार्टमेंट में
एक सांप पाया जाय तो
आप क्या करेंगे ?
इस भीषण विपदा से भला
किस प्रकार निपटेंगे ?"
दोस्तों -
मार्केटिंग कंपनी के सम्मलेन में
सेफ्टी मैनेजमेंट का सवाल
बस कुछ ही क्षणों में
चारोतरफ मच गया बवाल
तभी कुछ प्रबुद्ध कर्मचारियों को
एक बढ़िया उपाय समझ आया
और
मैनेजमेंट से हिसाब चुकाने का भी
सुनहरा अवसर नजर आया ।
सभी कर्मचारियों ने आपस में
विचार विमर्श कर सर्वसम्मति से
अपना निर्णय मैनेजमेंट को सुनाया :
सर -
हम एक प्रतिष्ठित कंपनी के
ईमानदार कर्मचारी है
कोई गलत काम नहीं कर सकते है
आपके प्रश्न में छुपे लालच में हम
बेवजह नहीं फँस सकते
अरे हेराफेरी तक ठीकठाक है
लेकिन चोरी कर नहीं सकते
कुछ देर तक तो हम
निश्चित रूप से प्रतीक्षा करेंगे
यह साँप किसका है
इस बात पर ध्यान धरेंगे ।
लेकिन फिर भी यदि
इसे लेने कोई नहीं आया तो
इसे सीधा। …………
..............................
मैनेजमेंट के हेड ऑफिस में
सुरक्षित जमा कर देंगे।
No comments:
Post a Comment