अहले वफा का दम भरते हो, फिर आँखें क्यों नाम करते हो
पहले तो हमको भुला दिया, अब चाहत है सनम कहते हो
जब सबकुछ तुझपर वारा था, तू ही संसार हमारा था
एक झटके में यूँ छोड़ गए वाह क्या इन्साफ तुम्हारा था
हम फिर से रिश्ता जोड़ेंगे अब काहे ये वहम करते हो

जब शब्दों के तीखे बाणों से मेरे रोम रोम को छलनी किया
अपनी नफरत के शोलो पर मेरी रूह तलत को जलने दिया
उन जख्मो पे मरहम लगते हो अब काहे ये रहम करते हो

जिस दिल में कभी तुम हँसते थे देवों की जगह पे सजते थे
उन गलियों को भी छोड़ दिया जिन गलियों में तुम बसते थे
जो जिन्दा हो हासिल हो लाशों का क्या प्रण करते हो

जब आँखें भर भर रोयीं थे और सदियों तक ना सोयीं थी
वो मेरी खुशियाँ वापस दो जो हिज्र में हमने खोयी थी
फितरत में तुम्हारी धोखा है, वफाओं का महल बुनते हो

जो तुझमे गैरत बाकी हो और जरा भी गैरत बाकि हो
कभी मेरा नाम ना लेना तुम गर जरा भी चाहत बाकि हो
मुर्दों की खातिर ताजमहल और जिन्दो को दफ़न करते हो

No comments:
Post a Comment