रात आती है तेरी याद लिये आती है
यादों की रंगीन बारात लिये आती है
दिल को लुभाता एक सुनहरा सा ख्वाब
और ख्वाबो मे तेरे अरमान लिये आती है
चमन की हर शै महक उठती है जब
हवाये तेरे आने का पैगाम लिये आती है
तेरा रूप तेरा अक्स तेरी हर एक अदा
इस दिल मे चाहत के तूफान लिये आती है
तेरी यादो का अब तलत ये असर है हमपर
कि आज भी इन आंखो से बरसात हुए जाती है
No comments:
Post a Comment